विकास भैया कितने बड़े हुए ढूंढने निकली अवनी बंसल और टीम
शब्द सारांश...
हरदा। हरदा की बेटी अवनी बंसल द्वारा कांग्रेस के 100 साथियो के साथ 5 बार के रहे विधायक द्वारा किया गया *विकास ढूंढो यात्रा* निकाली I  उन्होंने अजनाल नदी के पेड़ीघाट के गणेश मंदिर से विकास ढूंढो यात्रा शरू की और घंटाघर चौक से होते हुए राजमा चौक से पोस्ट आफिस चौक से अम्बेडकर चौक से नई सब्जी मंडी होते हुए , परशुराम चौक पर समाप्त की गई I इस विकास जोड़ो यात्रा में सेकड़ो कांग्रेसियो ने अपनी भागीदारी दी और यात्रा में चलते चलते नारे लगाए गए कहा है " कहाँ हैं भैया? विकास भैया!" "ढूंढो ढूंढो, विकास ढूंढ़ो" , "हमारा एकाउंट खाली है 15 लाख बाकी है" आदि नारे लगाते हुए विकास को ढूंढा I इस विकास यात्रा में शामिल कांग्रेस के गोविंद व्यास, जय प्रकाश त्रिपाठी, केदार सिरोही, राजेश पटेल गोयत, उत्तम तेनगुरिया, प्रमिला ठाकुर, राजवंती लखोरे, मुझाहिद अली, योगानंद राजपूत,
संतोष किरावर, मनोज कुचबंदिया, आनंद मातवा, अतुल पस्टारिया, छमा देवड़ा, सोनम पाल, वंदना पाटिल एवं सेकड़ो कांग्रसी उपस्तिथ रहे।